Header Ads

बाल कल्याण समिति की छापेमार कार्रवाई, 5 बाल श्रमिकों को कराया मुक्त..

आज बोकारो सेक्टर 4 थाना अंतर्गत विभिन्न होटलों / रेस्टोरेंटों / ढ़ाबों / मोटर गैराजों के साथ बोकारो जेनरल अस्पताल के कैंटीन में 14 वर्ष से कम उम्र के बाल मजदूरों की सघनता से जांच की गयी। जांच के दौरान कुल 5 बाल श्रमिकों को चिह्नित हुए। इस दौरान लक्ष्मी मार्केट के एक दुकानदार ने अपने यहाँ काम कर रहे बच्चे को भगा दिया। जिसके बाद संबंधित दुकानदार को सेक्टर-4 थाना लाया गया। बच्चे को प्रस्तुत नहीं करने पर दुकानदार पर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी। इसके साथ ही श्रम विभाग बोकारो ने सभी दुकानदारों को 20,000 का अर्थदंड लगाते हुए, बच्चों को बाल कल्याण समिति बोकारो के कार्यालय में भेज दिया। 


बता दें की अभी इन सभी बच्चों को तत्काल आश्रय हेतु बाल गृह भेजा गया है, अब बच्चों के माता पिता के प्रस्तुत कागजातों की जांच कर शपथ पत्र लिया जायेगा। 


सभी दुकानदारों को " 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों से बाल श्रम नहीं करवाने का प्रमाण पत्र " लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। आगे से इस तरह का मामला मिलने पर विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी।

देखें वीडियो..



आज इस अभियान में सेक्टर-4 थाना एवं महिला थाना पुलिस, श्रम विभाग के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी ( LEO ), चास / चंदनकियारी प्रखंड के मतियास टोप्पो, बाल कल्याण समिति बोकारो के डॉ प्रभाकर, प्रीति, जिला चाइल्ड प्रोटेक्शन यूनिट बोकारो की अनिता झा, सरिता कुमारी मौजूद थी।

No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.