बोकारो विधायक ने रामनाथ कोविंद के राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर दी हार्दिक बधाई..
बोकारो विधायक बिरंची नारायण ने श्री रामनाथ कोविंद को विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र 'भारत' के 14वें राष्ट्पति बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा की सुविज्ञ संविधानवेत्ता समाजसेवी समावेशी समाज के हक़ में काम करने वाले शोषित वर्ग के अनुभवी श्री रामनाथ कोविंद जी का चयन राष्ट्रपति पद पर होना गौरव की बात है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रिय अध्यक्ष अमित साह को भी बधाई दी।
(फाइल फोटो)
बधाई देनेवालों में जिला बीस सूत्री सदस्य संजय त्यागी, भाजपा माराफारी मंडल अध्यक्ष शिव जी दुबे, कॉपरेटिव मंडल अध्यक्ष अवधेश यादव, बालीडीह मंडल अध्यक्ष पंचानन सोरेन, बोकारो नगर अध्यक्ष अजय सिंह, चास नगर अध्यक्ष धीरज झा व पनलाल कांदू, सुनील गोस्वामी, विकास कुमार, सनातन सिंह, आदित्य कुमार, दारा सिंह, चंद्रशेखर सिंह, हरेकृष्ण, झंटू दे, राजेश घोषाल, राजकुमार सिंह, अभिजीत मोदक, श्यामनाथ मंडल, महादेव घटवार, अनिल गोराई, माथुर मंडल, अजित बाउरी, नन्द किशोर गोराई, प्रकाश चटर्जी, माणिक गोप आदि शामिल थे।
No comments