एक सप्ताह के अंदर सभी बच्चों के खाते सहित आधार सिडिंग का कार्य करें पूरा : उपायुक्त
आज उपायुक्त श्री राय महिमापत रे की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित की गई। उपायुक्त श्री रे ने बैंको द्वारा बैंक खातों में आधार सिडिंग, मोबाईल सिडिंग तथा बच्चों के खातों को धीमी गति से खोले जाने पर नाराजगी जाहिर की तथा एक सप्ताह के अंदर सभी बच्चों के खाते खोलने सहित आधार सिडिंग का कार्य पुरा करने का निर्देश दिया।
इस दौरान उपायुक्त ने सेन्ट्रल बैंक, साबड़ा शाखा एवं स्टेट बैंक आॅफ इण्डिया, चंदनकियारी शाखा को बच्चों के खाता न खोलने के लिए गंभीर रोष प्रकट करते हुए स्पष्टीकरण करने का निर्देश दिया तथा उन्हें शुन्य राशि में खाता खोलने को कहा। बैठक में 1000 रू0 मात्र तक के सिक्के के लेनदेन को लेकर सभी बैंको को अपनी-अपनी सभी शाखाओं में फ्लैक्स बोर्ड लगाने को भी कहा गया।
वहीं बैठक में डुमरी विद्यायक जगरन्नाथ महतो ने बैंको को कृषि एवं शिक्षा ऋण समय पर देने को कहा। उनके अनुसार विभिन्न बैंको द्वारा सरकारी योजनाओं में अबतक कम उपलब्धियों की प्राप्ति की गई है, जिसपर वो नाराज दिखें। उक्त के अतिरिक्त बैठक में ऋण जमा अनुपात व सरकार द्वारा प्रायोजित विभिन्न ऋण योजनाओं की वर्तमान वितीय वर्ष की उपलब्धियों की समीक्षा की गई। मौके पर भारतीय रिजर्व बैंक के सहायक महाप्रबंधक ने कहा कि बैंको को वितीय जागरूकता को लेकर प्रत्येक माह दो कैम्प आयोजित करने चाहिए।
बैठक में धन्यवाद ज्ञापन डीडीएम नाबार्ड के द्वारा किया गया। बैठक में माननीय विधायक डुमरी श्री जगरन्नाथ महतो एवं उपायुक्त श्री राय महिमापत रे के अलावा उप विकास आयुक्त श्री दिगेश्वर तिवारी, भारतीय रिजर्व बैंक के सहायक महाप्रबंधक श्री अमरेन्द्र गुप्ता, बैंक आॅफ इण्डिया के उप आंचलिक प्रबंधक श्री बिपीन कुमार, डीडीएम नाबार्ड श्री अजय कुमार साहु, अग्रणी जिला प्रबंधक श्री दिलीप कुमार मजुमदार, गिरीडीह सांसद प्रतिनिधि श्री ए. के दुबे, धनबाद सांसद प्रतिनिधि, बोकारो विधायक प्रतिनिधि श्री संजय तियागी सहित सभी संबंधित पदाधिकारी एवं बैंको के कर्मी उपस्थित थे।
No comments