रामनाथ कोविंद बने राष्ट्रपति, भाजपा युवा मोर्चा ने मनाया जश्न..
भाजपा प्रत्याशी रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति चुने जाने पर भाजयुमो कार्यकर्ताओ ने जिला अध्यक्ष मयंक सिंह के नेतृत्व में चास धर्मशाला मोड़ में व्यापारियों व आम नागरिकों, राहगीरों में मिठाईया बांट कर खुशियां मनाई।
जिलाध्यक्ष मयंक सिंह ने कहा कि माननीय रामनाथ कोविंद जी को राष्ट्रपति बनना सभी देशवासियों के लिए बहुत ही हर्ष का विषय है। उन्होंने बिहार के राज्यपाल के रूप में निष्पक्ष कार्य करते हुए संवैधानिक पद की गरिमा को बढ़ाया था। भारतीय जनता पार्टी के लिए यह और भी गर्व का विषय है क्योंकि पार्टी ने माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी ने उन्हें एनडीए के प्रत्याशी के रूप में उन्हें चुनाव में उतारा था और उन्होंने विजय हासिल की है। तथा पूर्व में माननीय रामनाथ कोविंद जी भाजपा के राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी भी रह चुके है और उत्तर प्रदेश के ही रहने वाले है। हमे पूर्ण विश्वास है कि माननीय रामनाथ कोविंद जी राष्ट्रपति पद को और निष्पक्ष रूप से कार्य करते हुए इस सर्वश्रेष्ठ पद को गौरवान्वित करेंगे।
इस मौके पर भाजपा वरिष्ठ नेता राजेन्द्र महतो, बोकारो विधानसभा पूर्णकालिक प्रभारी शुशील शुक्ल, किसान मोर्चा अध्यक्ष गोवर्धन सिंह के साथ भाजयुमो जिला महामंत्री कुँज बिहारी पाठक, जिला उपाध्यक्ष सचिन सिंह, सुमन्त सिंह, विक्की राय,अर्जुन, जिसु,संजू,पीयूष ध्रुव, प्रदीप, तारा स्वर्णकार, अश्विनी, अशोक आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments