रांची में धोनी ने किया अपने पहले स्टोर का उदघाटन, देश भर में होगी चेन..
टीम इंडिया के पूर्व कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी ने गुरुवार काे सेवेन स्टोर सीरिज के पहले स्टोर का रांची के न्यूक्लियस मॉल में उद्घाटन किया। उनके साथ रीति स्पोर्ट्स के सीएमडी अरुण पांडेय भी मौजूद थे। धोनी सेवेन स्टोर के ब्रांड एंबेसडर और पार्टनर भी हैं। रांची के बाद देश के अन्य शहरों में भी इस तरह के स्टोर शुरू होंगे। स्टोर में दुनिया के प्रमुख ब्रांड के खेल के सामान के साथ गारमेंट्स की भी सारी मेजर वेराइटी उपलब्ध कराए जाएंगे।
इस अवसर पर धौनी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे आपका प्यार देखकर बहुत खुशी हो रही है। आज मैं दसक बाद किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में रांची में आपके सामने हूं। उन्होंने कहा कि जो लोग पढ़ रहे हैं वे अच्छे से पढ़ें, जो खेल रहे हैं वे अच्छे से खेलें।
देखें वीडियो..
धोनी ने बताया कि 2020 तक इस तरह के देश में 275 और स्टोर शुरू करने की योजना है। इस वर्ष के अंत तक 20 से 25 स्टोर खुल जाएंगे।


No comments