स्वच्छता के लिए सड़कों पर रोड स्वीपर मशीन..
अब बोकारो स्टील सिटी की मुख्य सडकों पर झाड़ू के साथ मैकेनाइज्ड रोड क्लीनिंग की नई सुविधा के तहत सफाई की जा रही है। रोड स्वीपर नामक एक गाड़ी के माध्यम से ऐसा किया जा रहा है। इस गाड़ी में लगे मशीन की खूबी है की यह बिना प्रदूषण किए तेजी से सड़कों की सफाई करती हैं और धूल-मिट्टी के कण को अपने अंदर बने डस्टबीन में समेट लेती हैं। इसकी वजह से सड़कें पहले की तुलना में अधिक साफ-सुथरी दिख रही है।
बता दें की एसएस एंड कंपनी का बीएसएल से इस सफाई कार्य के लिए तीन वर्ष का अनुबंध किया है। सफाई कार्य में लगे कंपनी के इस गाड़ी के माध्यम से प्रत्येक घंटे में पांच से छह किलोमीटर तक सड़क की सफाई की जा सकती है। इस गाड़ी में दो टन क्षमता वाली डस्टबीन बनी हुई है। गाड़ी में दोनों किनारे में नीचे की ओर दो ब्रश और बीच में एक ब्रश लगा हुआ है।
देखें वीडियो..
इस मशीन से प्रदूषण बिल्कुल नहीं होता है। रोड के ऊपर धूल मिट्टी के कण को यह मशीन एकत्रित करके अपने आप सीधे डस्टबीन में खिंच लेती है। इसमें 30 मीटर लंबी पाइप लगी हुई है। इसी पाइप के माध्यम से कचरे को खींचकर लाया जाता है। अब इस मशीन के सड़कों की सफाई बहुत ही अच्छे ढंग से हो रही है। इस गाड़ी में 2000 लीटर का पानी टंकी भी है, जिससे कहीं भी पानी का छिड़काव किया जा सकता है।

No comments