Header Ads

सोमनाथ और महाकाल के लिए रवाना हुआ कांवरियों का जत्था..

सावन के महीने में चारों तरफ बोल बम के जयघोष करते कांवरिए दिखने लगे हैं। ट्रेन और बसों के साथ सड़कों पर भी कांवर लिए भक्त शिवालयों की ओर चल रहे हैं। इसी कड़ी में आज बोकारो बम की अगुवाई में दर्जनों कांवरियों का जत्था बोल बम के जयकारे के साथ सोमनाथ के लिए रवाना हुआ। बता दें की  सोमनाथ मंदिर एक महत्वपूर्ण हिन्दू मंदिर है जिसकी गिनती 12 ज्योतिर्लिंगों में सर्वप्रथम ज्योतिर्लिंग के रूप में होती है। गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र के वेरावल बंदरगाह में स्थित इस मंदिर के बारे में कहा जाता है कि इसका निर्माण स्वयं चन्द्रदेव ने किया था। एक पौराणिक मान्यता के अनुसार यहाँ आकर अपना मन भगवान को अर्पण करने वालों की हर मुराद पूरी होती है। यहां तीन नदियों हिरण, कपिला और सरस्वती का महासंगम होता है। सावन के महीने में यहां हर साल हजारों की संख्या में शिवभक्त आते हैं और पवित्र संगम स्थल पर डुबकी लगाते हैं। डुबकी लगाने के बाद कांवरों में जल लेकर बोल बम के जयघोष के साथ भगवान के दर्शन के लिए सोमनाथ मंदिर पहुंचते हैं और जलाभिषेक करते हैं। 


इसके बाद बोकारो के ये कांवरिये यहाँ से रविवार को पशुपतिनाथ की आरती कर उज्जैन के लिए रवाना होंगे। सोमवार को सवेरे ज्योतिलिंग महांकाल मंदिर उज्जैन पहुंचेंगे जहां भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया जाएगा। कावरियों के जत्थे में शामिल शिवभक्तों ने बताया कि वे वर्षों से सावन में कावड़ लेकर यात्रा करते आ रहे हैं। इससे पहले यह जत्था लगातार सुलतानगंज से जल लेकर पैदल बाबा नगरी देवघर में ज्लार्प्ण करते थे। इस बार ये कांवरिये सोमनाथ और महाकाल में आराध्य शिव को जलाभिषेक करेंगें।

No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.