Header Ads

नियोजन की मांग को लेकर आश्रितों का अर्धनग्न प्रदर्शन तिसरे दिन भी जारी..

बोकारो में आज तिसरे दिन नियोजन की मांग को लेकर बोकारो इस्पात मृत कर्मचारी आश्रित संघ के बैनर तले बोकारो संयंत्र के मृत कर्मचारियों के आश्रितों ने बीएसएल प्रशासनिक भवन के समक्ष आनदोलन जारी रहा। ये सभी भूखे-प्यासे रहकर सड़क पर लेट कर आनदोलन जारी रखे हुए हैं। आश्रितों ने नियोजन की माँग को लेकर राष्ट्रपति और प्रधान मंत्री से भी गुहार लगाई है। 


आश्रितों ने कहा कि बोकारो प्रबंधन हर बार आश्रितों को नियोजन देने के नाम पर आनाकानी कर रही है। सभी पूर्व कर्मचारियों के आश्रित हैं। नियमत: प्रबंधन को मृत कर्मचारियों के एक आश्रित को नियोजन देना है। लेकिन इस दिशा में प्रबंधन चुप्पी साधे है।

देखें वीडियो..


इन्होने कहा कि दबाव बढ़ने पर प्रबंधन ने अप्रेंटिस के बाद नियोजन देने की बात कही। बावजूद पिछले तीन-चार वर्षो से अप्रेंटिस करके आश्रित नियोजन के लिए भटक रहे हैं। आश्रित शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर प्रबंधन का ध्यान आकृष्ट कराना चाहते हैं। इसके बाद भी नियोजन की दिशा में पहल नहीं की गई तो उग्र आंदोलन का रास्ता अख्तियार किया जाएगा।

No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.