10 दिनों के अन्दर तेलमच्चो ब्रिज का निर्माण कार्य होगा प्रारंभ..
पिछले मार्च से क्षतिग्रस्त चल रहे तेलमच्चो ब्रिज के निर्माण कार्य के लिए उपायुक्त श्री राय महिमापत रे ने एन.एच.ए.आई के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। निदेशक, एन.एच.ए.आई धनबाद ने उपायुक्त श्री रे को बताया कि 10 दिनों के अन्दर तेलमच्चो ब्रिज का निर्माण कार्ये प्रारंभ कर दिया जायेगा।
गौरतलब है कि बोकारो धनबाद को जोड़ने वाली लाईफ लाईन तेलमच्चो ब्रिज में भारी वाहनों की आवाजाही प्रशासन के द्वारा रोक दी गई थी, जिसका आर्थिक नुकसान विभिन्न व्यवसायिक वर्गो एवं आम जनता को हो रहा है।
No comments