Header Ads

जारी हुआ मुख्यमंत्री किसान राहत हेल्पलाइन, तीन दिनों में होगा समस्या का हल..

झारखण्ड में कर्ज के बोझ तले दबे किसानों में बढ़ रही आत्महत्या की प्रवृत्ति को देखते हुए सरकार चिंतित है। अब सूबे के किसानों की समस्याओं के हल के लिए मुख्यमंत्री किसान राहत हेल्पलाइन जारी किया गया है, इसके तहत दो फोन नंबर जारी किया गया है जो चौबीस घंटे चालू रहेंगे। इन नंबरों पर फोन करके किसान अपनी समस्या बता सकते हैं। जिनका समाधान हर हाल में तीन दिन में किया जाएगा। देर होने की स्थिति में उसकी वाजिब वजह बताई जाएगी।


अब झारखण्ड में किसानों को कर्ज देने का दबाव या किसी भी तरह की परेशानी होती है तो वे हेल्पलाइन नंबर 0651 249 0542 यह मोबाइल नंबर 7632 99 6429 पर सूचना दे सकते हैं।


इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान हमारे अन्नदाता हैं। हम किसानों की सेवा करने को हर पल तत्पर रहते हैं। किसानों को कोई समस्या हो तो उन्हें किसी भी कीमत पर घबराना नहीं चाहिए। झारखंड सरकार हर पल उनके साथ है। कोई भी समस्या आने पर किसान भाई-बहन हेल्पलाइन पर फोन करें। किसानों की समस्या को देखने के लिए खास तौर पर एक नोडल अफसर को नियुक्त किया गया है। जो कृषि सचिव के सीधे निर्देशन में कार्य करेगा। नोडल अफसर के पास जो भी शिकायत आएगी, उसे मुख्यमंत्री कार्यालय के संज्ञान में भी लाया जाएगा। यह शिकायत कोषांग केवल किसानों की सहायता के लिए गठित किया गया है।

No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.