अगरतल्ला से बचाए गए दो मजदूर आज बोकारो पहुंचे..
- by Anjali Kumari
त्रिपुरा में फंसे जिले के दो मजदूरों आज सही-सलामत बोकारो पहुंचे| दोनों मजदूर त्रिपुरा के अगरतल्ला के एक रेस्टूरेंट में काम करते थे जहां रेस्टूरेंट का मालिक उन्हें बल पर कार्य लेकर उन्हें प्रताड़ित करता था| जिसके बाद जिला उपायुक्त श्री राय महिमापत रे द्वारा किए गए प्रयासों से उन दोनों मजदूरों को वहां से बचाया गया| आज बोकारो पहुंच कर इन दोनों मजदूरों ने उपायुक्त श्री रे से उनके कार्यलाय में मुलाकात की|

उपायुक्त श्री रे ने आगे बताया कि इन मजदूरों का भविष्य सुनिश्चित करने के लिए इनका शैक्षणिक प्रमाण-पत्र लेकर इनको कौशल विकास से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि रोजगार की तलाश में इन्हें दूसरे राज्यों न जाना पड़े। उपायुक्त श्री रे ने ये भी कहा कि आगे इस तरह का कोई भी मामला प्रकाश में आता है तो जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी श्री शक्ति कुमार जो कि इसके नोडल पदाधिकारी भी हैं, उन्हें त्वरित सूचना दी जाए ताकि पीड़ितों को मुक्त कराया जा सके।
मजदूरों के उपायुक्त से मिलने के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री वाई एस रमेश, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री विकाश कुमार हेम्ब्रम, कलेक्टर फेलो श्री साई राम उपस्थित थे।

No comments