Header Ads

साइबर क्राइम पर रोकथाम के लिए पुलिस अफसर ले रहे प्रशिक्षण..

 
- by Mithilesh Singh

बोकारो पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में शनिवार को दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन प्रारंभ हुआ। इस कार्यशाला में दिल्ली से आए साइबर एक्सपर्ट पंकज पांडे और फॉरेसिक एक्सपर्ट पुष्कल पांडे द्वारा साइबर क्राइम के रोकथाम और मामलों के उदभेदन के संबंध में पुलिस पदाधिकारियों को टिप्स दिया गया।


बोकारो पुलिस सिक्योर डिजिटल इंडिया की परिकल्पना को साकार करने के लिए साइबर एक्सपर्ट से प्रशिक्षण ले रही है। कार्यशाला में एसपी वाई एस रमेश के साथ चास के एसडीपीओ महेश प्रसाद सिंह, सीसीआर डीएसपी रजत मणि बाखला, सिटी डीएसपी अजय कुमार, मुख्यालय डीएसपी पूनम मिंज के अलावे जिले के सभी थानों के थानेदार और पुलिस निरीक्षक उपस्थित थे। कार्यशाला का समापन आज रविवार को होगा।


इस दो दिवसीय कार्यशाला में वाट्सएप, फेसबुक व बैंक आदि से होने वाले साइबर क्राइम के रोकथाम पर जानकारी दी जानी है। जिससे पुलिस इसपर अपनी नजर रख सके। बोकारो में साइबर सिक्योरिटी में सेंधमारी कर साइबर अपराध को लगातार अंजाम दिया जा रहा है। ऐसे में इसको नियंत्रित करने के लिए पुलिस भी कमर कस चुकी है। साइबर अपराधियों द्वारा एटीएम कार्ड बदल कर उससे ठगी करने, एटीएम की जानकारी प्राप्त कर ठगी करने और फेसबुक हैक करने, फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उससे अपराध करने आदि के मामले के उद्भेदन के लिए कार्यशाला के माध्यम से दी जाएगी।



No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.